फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैप्पी कार्ड नहीं मिलने पर अधिकारियों से उलझे लाभार्थी

Sun, 09 Jun 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी20: हजारों की संख्या में आए हैप्पी कार्डो के डिब्बों से कार्ड ढुंढते हुए।   संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड किए जा रहे है लेकिन कार्ड देरी से मिलने से कार्ड लेने के लिए आए लाभार्थी अपना धैर्य खो रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए चार सिस्टम टेबल लगाई गई थी ताकि लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड देने की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और उनके हैप्पी कार्ड जल्द से जल्द सौंपा जा सके। लेकिन कार्ड वितरण के कार्य में पोर्टल बाधा बन गया। क्योंकि चार कंप्यूटर सिस्टम में से केवल दो ही दोपहर तक चले। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई थी, वहीं दोपहर ढाई बजे के बाद चारों कंप्यूटर सिस्टम सुचारु रूप से चल पाए थे लेकिन तब तक कार्ड लेने आए लाभार्थी वापस घर जा चुके थे।
वहीं शनिवार को भी बस स्टैंड की कर्मशाला में हैप्पी कार्ड लेने के लिए लंबी कतार लग गई और काफी समय से लाइन में खड़े लोगों का सब्र जवाब दे रहा था। जिसके बाद वह बस स्टैंड के कर्मचारियों से बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद बस अड्डा इंचार्ज सतीश कुमार व स्टैंड इंचार्ज रामकेश ने बहस कर रहे लोगों को समझाया कि बस स्टैंड में हजारों की संख्या में कार्ड आए हुए हैं, जिनमें से उनके कार्ड ढूंढ़ने में समय लगता है, इसलिए धैर्य बनाए रखे। सबको कार्ड मिल जाएंगे। जिसके बाद लोगों ने उनकी बात मानकर कार्ड लेने के लिए शांतिपूर्वक लाइन में लग गए।

08जेएनडी20: हजारों की संख्या में आए हैप्पी कार्डो के डिब्बों से कार्ड ढुंढते हुए।   संवाद

08जेएनडी20: हजारों की संख्या में आए हैप्पी कार्डो के डिब्बों से कार्ड ढुंढते हुए।   संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें