29जेएनडी16: शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत आयोजक
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
जुलाना। आरोग्यम अस्पताल में बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 60 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर की अध्यक्षता फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. योगेश नांदल ने की। मुख्य अतिथि विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है क््योंकि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि इससे शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। डॉ. योगेश नांदल ने कहा कि आज के युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं जो एक सकारात्मक संकेत है। मौके पर डॉ हर्षिता, सुभाष ढिगाना, जयभगवान, बिरेंद्र लाठर, धर्मेंद्र लाठर, सुरेंद्र फौजी, चरणदास मौजूद रहे। संवाद