जींद। शहर के बत्तख चौक पर दवाई लेने जा रहे युवक का रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला कर घायल करने का का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। शहर के सैनी मोहल्ला निवासी पंकज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह दवाई लेने के लिए सफीदों गेट की तरफ आ रहा था। जब वह बत्तख चौक पर पहुंचा तो शिवपुरी कालोनी निवासी अक्षय और सुनील मिले। दोनों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ रास्ता रोककर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।