फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, पत्नी को पीट पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना के गांव गतौली में चरित्र पर शक में पति हैवान बन गया। उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी ने पत्नी को लात-घूंसों से मारा और डंडे से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में पत्नी और पड़ोसन के खिलाफ एफआईआर लिखाई है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के बम्बुलिया गांव निवासी 27 वर्षीय मनकेश ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2018 को गतौली निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी से तीन लड़की और एक लड़का है। उसका पति मुर्गियों की गाड़ी पर बतौर चालक है। पति उसके चरित्र पर शक करता है।
27 मई शाम पति गाड़ी लेकर घर लौटा। इस दौरान घर के सामने रहने वाली लाजवंती से बात की और गुस्से में आग बबूला होकर घर के अंदर आया। आते ही उसने थप्पड़-मुक्के मारने शुरू कर दिए। इसके बाद डंडे से पीटा और बाजू, पीठ और बाईं टांग पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वह लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

पति ने कहा कि तू लाजवंती के पति मोनू से बात करती है आज तुझे मजा चखाता हूं। आरोप लगाया कि आरोपी पति उसे पीटते हुए घसीटकर पड़ोसन लाजवंती के पास ले गया। लाजवंती ने भी पति को भड़काया और उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
घटना की सूचना मिलते ही मनकेश के माता-पिता गतौली गांव पहुंचे और उसे तुरंत पीजीआई रोहतक लेकर गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित और लाजवंती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें