नरवाना। मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने पर अज्ञात के खिलाफ गढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश ने बताया कि वह गांव कन्हडी, टोहाना जिला फतेहाबाद का निवासी है और इंडस कंपनी में तकनीशियन है। धमतान साहिब गांव में लगे मोबाइल टावर के अंदर बने सेल्टर रूप को काटकर कुछ लोग वहां से 21 सेल 600 एएच को चोरी कर ले गए। इसके बारे में आसपास पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद