05जेएनडी30-पुरानी मंडी में चल रहा लेबर शैड बनाने का काम। संवाद
उचाना। पुरानी मंडी में मार्केट कमेटी के सामने मार्केटिंग बोर्ड की ओर से लेबर शेड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लेबर शेड बनाने की मांग काफी सालों से मजदूर कर रहे थे। इसको लेकर बीते दिनों डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर पुरानी मंडी में लेबर शेड बनाने की मांग मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने की थी। इस मांग को मंजूर करते हुए डिप्टी सीएम ने मार्केटिंग बोर्ड के उच्चाधिकारियों को मजदूर एसोसिएशन की मांग पर लेबर शेड बनाने के निर्देश दिए थे।
मजदूर प्यारा, सुखबीर, राममेहर, सुरेश ने कहा कि मंडी में आज तक लेबर शेड नहीं बना था। काफी सालों से निरंतर इसको लेकर मांग करते आ रहे है। यह मांग अब पूरी हो गई है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से लेबर शेड को लेकर मांग की थी। इस मांग को डिप्टी सीएम ने पूरा करवाने का काम किया। अब बारिश होने पर शेड के नीचे मजदूर बैठ सकेंगे तो वैसे भी लेबर शेड मजदूरों के काम आएगा। खाली समय पर यहां मजदूर बैठ सकेंगे। मार्केटिंग बोर्ड एसडीओ रवि नैन ने बताया कि 20 गुणा 40 का लेबर शेड का निर्माण हो रहा है। करीब दो लाख रुपए की राशि इस पर खर्च होगी। काफी पुरानी मांग मजदूरों की रही है।
05जेएनडी30-पुरानी मंडी में चल रहा लेबर शैड बनाने का काम। संवाद