जुलाना। वार्ड 13 में खड़े वाहनों से चोर सामान चोरी कर लिए। पीड़ितों की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
वार्ड 13 निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बाइक रेहड़ी रात को घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह के समय वह चोरी मिली। इसके अलावा हवा सिंह के ऑटो रिक्शा से बैटरी व स्पीकर बॉक्स चोरी मिला। मिट्ठू के ऑटो से बैटरी व गल्ले में रखे 800 रुपये चोरी मिले। इसी तरह विक्रम के ऑटो से बैटरी चोरी मिली। जुलाना थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद