जुलाना। लजवाना कलां गांव के मोबाइल टावर से 48 बैटरी चोरी होने पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामगढ़ गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनी इंडस मोबाइल टावर की सुरक्षा का काम देखती है। कंपनी का एक मोबाइल टावर गांव लिजवाना कलां में लगा है। टावर से चोर 48 बैटरी चोरी कर लिए। शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवद