फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बराह खुर्द ने जीता फाइनल, घिमाना को 35-32 से हराया

विज्ञापन
18जेएनडी29: कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। बराह खुर्द स्थित खेल नर्सरी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बराह खुर्द और घिमाना की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बराह खुर्द की टीम ने घिमाना को 35-32 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

खेल नर्सरी संचालक कोच निशा पहल ने बताया कि फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल के साथ अंक जुटाए। मुकाबले के अंतिम दौर तक दोनों टीमों के बीच जीत के लिए संघर्ष जारी रहा। आखिर में बराह खुर्द की टीम ने तीन अंकों की बढ़त के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में बराह खुर्द की टीम प्रथम और घिमाना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बराह खुर्द की टीम की कोच निशा पहलवान हैं जबकि घिमाना की टीम को कोच बिट्टू ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

खेल नर्सरी संचालक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। खेल नर्सरी में नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें