जींद। जिले के गांव सिवाहा के गुलशन हरियाणा सिंचाई विभाग अनुसचिवीय एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। वे सिंचाई विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। यह चुनाव सेक्टर-5 पंचकूला स्थित विभागीय मुख्यालय अधीक्षक राजपाल शर्मा, अधीक्षक अनिल महाजन, उप अधीक्षक सुनीता सिंह, सहायक कुलदीप कौशिक, कुलदीप ढांडा और पवन शर्मा के नेतृत्व में हुआ। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष गुलशन कुमार ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, विभाग में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। संवाद