फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बराह खुर्द प्रथम और पोंकरीखेड़ी कबड्डी टीम ब्लॉक में दूसरे स्थान पर रही

Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी06-कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर मेधावी खिलाडिय़ों के साथ मौजूद कोच व अन्य स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
जींद। लड़कियों के स्कूली खेलों में अंडर-14 में एमएसएम स्कूल बराह खुर्द की टीम प्रथम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय पोंकरी खेड़ी की कबड्डी टीम दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों ने फाइनल मैच में बहुत ही अच्छा मुकाबला दिखाया। पोंकरीखेड़ी की टीम ने बेहतरीन तकनीक और सूझबूझ के साथ बराह खुर्द की टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन बराह खुर्द की टीम नजदीकी मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब रही और ब्लॉक जींद में प्रथम स्थान हासिल किया। सभी ने दोनों टीमों के खेल की प्रशंसा की व दोनों टीमों को बधाई दी। कोच रविंद्र ढुल ने कहा कि अगली बार और ज्यादा मेहनत करवाएंगे और प्रथम स्थान पर कब्जा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें