फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जाट आरक्षण की पैरवी नहीं की, तो होगा आंदोलन : बनवाला

विज्ञापन
बेठक के दौरान जाट नेता - फोटो : bureau
विज्ञापन
 हाईकोर्ट द्वारा जाट आरक्षण पर रोक लगाए जाने पर अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान पवनजीत बनवाला ने कहा कि अगर सरकार ने जाट आरक्षण की पैरवी नहीं की तो जाट समुदाय फिर से आंदोलन शुरू करेगा। हाईकोर्ट द्वारा जाट आरक्षण पर रोक लगाए जाने पर जाट पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बनवाला ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार की नियत में शुरू से ही खोट रहा है। नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख जाने के बाद जाट आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई। अगर सरकार समय पर अधिसूचना जारी करती, तो नगर निकाय चुनाव में बैकवड में काफी जाट समुदाय के लोग पार्षद चुने जाते। साजिश के तहत अधिसूचना जारी करने में देरी की गई। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण पर दिया गया ये फैसला समाज के अति संवेदनशील है। इस फैसले से जाटों को निराशा हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें