संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नेशनल हाईवे 352 पर सिलानी बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार होकर फरुखनगर जा रही महिला फिल्ड ऑफिसर की मौत हो गई। मामले की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां पर मंगलवार की शाम को मृतका का भाई पंजाब को रोपड़ से झज्जर अस्पताल में पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके भाई को सौंप दिया।
आशुतोष पुत्र लक्ष्मण मारुति तराल निवासी फ्लैट नंबर 203ई बिल्डिंग काटकर पार्क क्सीबेर चौक विधापीठ रोड कोल्हापुर महाराष्ट्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आईआईटी रोपड पंजाब में पढ़ाई कर रहा है। उसकी बड़ी बहन अमृता फरुखनगर में केनरा बैंक में फिल्ड ऑफिसर है । वह काफी समय से झज्जर की प्रिया कालोनी में किराए पर रहती थी। वह मंगलवार को स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से झज्जर से पटौदी जा रही थी और सिलानी गांव के बाईपास पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पास पुलिस को मिले कागजात से उसकी पहचान कर मामले की सूचना पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को दी। बैंक कर्मचारी भी सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंच गए थे। जानकारी के बाद मृतका के भाई को पंजाब से बुलाया गया। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके भाई को सौंपा गया।
वर्जन
बैंक कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उसके भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- योगेश कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना, झज्जर।