फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1971 में शहीद हुए दीवान सिंह के सम्मान में बंगलादेश की सरकार ने भेजे मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
1971 में शहीद हुए दीवान सिंह के सम्मान में बंगलादेश की सरकार ने भेजे मोमेंटो व प्रश​स्ति पत्र
विज्ञापन
जींद। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी से जिला प्रधान कैप्टन राजेंद्र रेढू की अध्यक्षता में मिले। उन्होंने बताया कि 1971 की लड़ाई में शहीद हुए जिले के सिवाहा गांव निवासी दीवान सिंह के सम्मान में बांग्लादेश की सरकार ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र जारी किया है। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्ताक्षर हैं। इसको लेकर संगठन की मांग है कि यह सम्मान शहीद परिवार को 26 जनवरी पर आयोजित जिलास्तर के कार्यक्रम में दिया जाए। इस अवसर पर वेटरन जोगेंद्र खटकड़, धर्मपाल ढुल, कैप्टन बलवान सिंह, सतबीर लाठर, भीम सिंह, धर्मपाल अहलावत, राजेंद्र सहारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें