फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बांगर तैयार

Tue, 17 Feb 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी12-रैली स्थल पर पंडाल में लगी कुर्सियां। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। बांगर की धरती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को विकास रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में विधायक उचाना की अगुवाई में होने वाली धन्यवाद और उचाना विकास रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त अनाज मंडी का जो शेड है वह सबसे बड़ा है। यहां पर आने वालों के बैठने के लिए कुर्सियां अलग-अलग सेक्टर बना कर लगाई गई हैं। महिलाओंं, पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। मेन वीवीआईपी स्टेज होगा जहां सीएम नायब सिंह सैनी सहित प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।
मंडी के दो गेटों से एंट्री होगी। पार्किंग सभा स्थल के आसपास बनाया गया है। सीएम को विभिन्न समाजों के लोग सम्मानित करेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास होंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री आढ़तियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी में आएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
उचाना में इतिहास बनाएगी रैली

जिस तरह से उचाना हलके के लोगों में रैली को लेकर उत्साह है उससे साफ है कि यह रैली भीड़ के मामले में नया इतिहास बनाने का काम करेगी। बड़ी सौगात रैली में उचाना को मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुनने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं महिलाओं में रैली को लेकर उत्साह है। हर गांव में महिलाओं ने आश्वासन दिया है कि वह रैली में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें