7जेएनडी06 : करवाचौथ के उपलक्ष्य में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
जींद। सुहागिनों के लिए करवाचौथ का त्योहार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए सोलह शृंगार करके उपवास रखती हैं।इसके लिए महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार महिलाओं को बनारसी साड़ियां अधिक भा रही हैं।
इसके चलते मंगलवार को शहर के मेन बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदारों को सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिल रही थी। इस बार करवाचौथ पर सबसे ज्यादा मांग बनारसी साड़ियों की देखने को मिल रही है।
बनारसी साड़ियों की बिक्री में पिछले साल की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खासकर लाल, मैरून और सुनहरे रंग की साड़ियों की मांग सबसे अधिक है। कई महिलाएं लाइट वर्क वाली साड़ियां पसंद कर रही है। करवाचौथ से तीन दिन पहले ही इतनी भीड़ बढ़ गई है। ग्राहकों को संभालना मुश्किल हो गया है। बनारसी और सिल्क साड़ियों की सबसे ज्यादा बिक्री होती दिखाई दे रही है।
चूड़ियों की दुकानों में लगी कतार
करवाचौथ का नाम आते ही हाथों में चमकती चूड़ियां महिलाओं की खूबसूरती को और निखार देती हैं। इसीलिए चूड़ी बाजारों में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। रंग-बिरंगी, डिजाइनर और कांच की चूड़ियों के साथ-साथ इस बार मेटल और स्टोन वर्क चूड़ियों की भी मांग काफी बढ़ गई है।
ब्यूटी पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट की बढ़ी मांग
करवाचौथ पर सिर्फ बाजार ही नहीं बल्कि ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों के पास भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं पहले से अपॉइंटमेंट लेकर पार्लर जा रही हैं ताकि करवाचौथ के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
बॉक्स
एक हफ्ते से लगातार बुकिंग चल रही हैं। महिलाएं फेशियल, हेयर स्पा और ब्राइडल मेकअप करवा रही है। इस त्योहार के चलते वह एडवांस में बुकिंग करवा रही हैं। इस बार अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।-लक्ष्मी, पार्लर संचालिका