फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बलिंद्र पड़ाना बने महाराजा दक्ष प्रजापति समिति के प्रधान

Sun, 01 Mar 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी35-लेबर शेड में हुई कुम्हार समाज की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत पदा​धिकारी
विज्ञापन
जुलाना। लेबर शेड में कुम्हार समाज की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान शमशेर ने की। बैठक में समाज की एकजुटता व विकास के मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान समाज को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से महाराजा दक्ष प्रजापति समिति का गठन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर बलिंद्र पड़ाना को समिति का प्रधान नियुक्त किया। इसके साथ ही कर्मवीर को उपप्रधान, राजबीर को सचिव और विजेंद्र को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सलाहकार मंडल में सत्यवान, आजाद, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश और राममेहर को शामिल किया गया। वहीं महाबीर, सुभाषचंद्र और सोनू को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस मौके पर महेंद्र प्रजापति, सुभाष, कृष्ण, कुलबीर, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें