फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिलाओं को दिया बेकरी प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता का संदेश

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। पौधारोपण करते हुए छात्राएं। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम अभियान के तहत महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के लिए बेकरी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं में राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास की भावना को बढ़ावा देना रहा। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्रप्रेम केवल देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना भी सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम में एनएसएस की दोनों इकाइयों की कार्यक्रम अधिकारी मधु शर्मा एवं मूर्ति जागलान ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. नयन दीप, डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. शालू सचदेवा, रेखा कोहली, सुमन गर्ग, डॉ. शालू गर्ग, कांता जगलान, रितु, सुमन नहरा, सुजाता, गीता, अनु, मोनिका स्वीटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें