फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शक्ति, ज्ञान व विनम्रता के संगम हैं बजरंगबली

विज्ञापन
03जेएनडी15-तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार को स्मृति चिन्ह देते संस्था सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। माता वैष्णवी धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि हनुमान का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि बिना विनम्रता के ज्ञान अधूरा है और बिना सेवा के शक्ति विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिग्रियां तो बढ़ रही हैं लेकिन चरित्र और विनम्रता में कमी आ रही है। आचार्य ने कहा कि असली शक्तिशाली वह नहीं जो अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर तबाही मचाए बल्कि वह है जो सामर्थ्यवान होकर भी शांत रहता है। हनुमान जन्मोत्सव का वास्तविक अर्थ अपने भीतर के अहंकार को मिटाना है। समाजसेवी सोमवीर पहलवान और पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. सुदेश देवी ने सपरिवार हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। पूर्व एसई एसपी गोयल, एडवोकेट नीरज मिगलानी, अशोक गुलाटी और आईडी शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें