फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रेमविवाह करने पर मारपीट मामले में आरोपियों की बेल रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रेमविवाह करने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में एडिशनल सेशन जज शिफा की अदालत ने आरोपियों की बेल रद्द कर दी है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार दबलैन गांव निवासी मूर्ति देवी ने एफआईआर में बताया था कि आठ साल पहले दबलैन निवासी संदीप के साथ प्रेमविवाह किया था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही ससुराल वाले उनको घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। वह पति को उनका हिस्सा भी नहीं देते। आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर को वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थीं। इस दौरान पति का भाई कपिल, मंदीप, सुकून और चांदी राम आए। उन्होंने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
जान से मारने की धमकी देते हुए मकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। आरोप लगाया कि उनके साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक गालियां दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने छह नवंबर को आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें