जींद। रूपगढ़ में पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले मजदूर का थैला चोरी हो गया। उसमें 18 हजार रुपये और कपड़े थे। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रूपगढ़ निवासी आदित्य ने बताया कि उसके पोल्ट्री फार्म में सात मजदूर काम करते हैं। रात में चोर उनके थैले चोरी कर लिए। थैले में 18 हजार रुपये, मोबाइल फोन, चार चार्जर तथा कपड़े थे। सदर थाना पुलिस ने आदित्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद