16जेएनडी21-कार्यालय में काले बिल्ले लगाकर कार्य करता एक कर्मचारी। संवाद
जींद। डाटा एंट्री ऑपरेटर और जूनियर प्रोग्रामरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन की मांगों तथा संगठन को वार्ता के लिए समय नहीं देने के विरोध में 21 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर-5 में बैठक करेंगे। उसके बाद चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करने का फैसला लिया है। इससे पहले 18 जुलाई को पूरे प्रदेश में डाट एंट्री ऑपरेटर और जूनियर प्रोग्रामर सामूहिक अवकाश पर जाएंगे । उसी दिन विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे। मंगलवार को पूरे प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। जिला महासचिव ऋषि ने बताया कि जिन विभागों में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कर्मचारी कार्यरत हैं और पद स्वीकृत नहीं है, वहां तत्काल प्रभाव से उन कर्मचारियों के पदों के विरुद्ध पद स्वीकृत करवाए जाएं। हर तीन वर्ष बाद देय वेतन संशोधन संबंधित लाभ एरियर सहित शीघ्र किया जाए। संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार शिक्षा का अधिकार की अनुपालना में शिक्षा भत्ता प्रदान किया जाए। कर्मचारियों तथा उनके परिवार में यदि किसी भी व्यक्ति के साथ स्वास्थ्य संकट उत्पन हो जाता है तो पूरे परिवार का भरण-पोषण या जीवनयापन असंभव हो जाता है, इसलिए सरकार से आह्वान है कि कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ता, कैशलेस सुविधा किसी भी कारण से कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद एक्सग्रेसिया स्कीम का लाभ प्रदान किया जाए। यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
16जेएनडी21-कार्यालय में काले बिल्ले लगाकर कार्य करता एक कर्मचारी। संवाद