फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात समेत जींद जंक्शन से दंपति का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक से फरीदकोट जा रहे दंपती का जींद जंक्शन पर 25 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेत बैग चोरी का मामला जीआरपी ने दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरीदकोट स्थित भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक रूपेश यादव ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी के साथ रोहतक से फरीदकोट गाड़ी नंबर 4624 ट्रेन में जा रहे थे। जब वह जाखल स्टेशन पर पहुंचे तो देखा कि उनका बैग गायब था। बैग में 25 हजार रुपये की नकदी, साढ़े 3 तोले का मंगलसूत्र, आधा तोले की सोने की बाली, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो बिच्छू रखे हुए थे। उनका कहना है कि जींद से पहले तो बैग रखा हुआ था, लेकिन जींद जंक्शन से निकलने के बाद बैग नहीं मिला। उनका बैग जींद जंक्शन पर ही चोरी हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई मंगतराम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें