20जेएनडी03: विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं
नरवाना। गांव बड़नपुर में 12 से 18 फरवरी को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव बड़नपुर व मिर्चपुर के बीच खेला गया। इसमें बड़नपुर ने मिर्चपुर को पांच विकेट से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव बड़नपुर के पूर्व सरपंच डाॅ. जोगिंद्र सिंह श्योकंद ने बताया कि गांव में शहीद भगत स्टेडियम में हर वर्ष शहीद रमेश चंद वर्मा की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता दादा खेड़ा क्लब व ग्राम पंचायत बड़नपुर द्वारा आयोजित करवाई जाती है।
प्रो. राजेश श्योकंद कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनका मानसिक व शारीरिक विकास हो सके। खेल से भाईचारे की भावना बढ़ती है। जसवीर श्योकंद ने दोनों टीमों को नकद राशि व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मा. सुमेत कुमार, विक्रम श्योकंद, नवीन कुमार, अमरजीत, जोगिन्द्र, रोहताश, तिलक राज, राहुल, शिव कुमार जांगड़ा मौजूद रहे।