फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में आया खराब गेहूं, नपा पार्षदों ने एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
मिड-डे मील के लिए भेजा गया खराब गेहूं दिखाते नपा पार्षद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
राजकीय कन्या प्राइमरी विद्यालय में स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को दिया जाने वाला मिड-डे मील खराब व सड़ा हुआ वितरित किया गया। जब इसका पता नपा के पार्षदों को लगा तो उन्होेंने इसकी शिकायत एसडीएम सत्यवान मान सेे की।
विज्ञापन

नपा के उपप्रधान विजय कुमार, रणबीर जांगड़ा, शमशेर सिंह व सुभाष पांचाल ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को खराब मिड-डे मील बांटकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सुभाष पांचाल ने कहा कि स्कूल के अध्यापक बच्चों को सड़ा हुआ व काला गेहूं वितरित कर रहे हैं, जो किसी भी लिहाज से खाने लायक नहीं है। मिड-डे मील का राशन इतना खराब है कि उसे पशु भी नहीं खा सकते। प्रशासन की लापरवाही से अभिभावकों में रोष बना हुआ है। अभिभावकों की मांग है कि जिन शिक्षकों ने यह राशन बांटा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाए। मिड-डे मील जरूरतमंद बच्चों के लिए दिया जाता है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा खराब राशन बांटकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत नपा के पार्षदों ने जुलाना में पहुंचे एसडीएम सत्यवान मान से की और सख्त कार्रवाई की मांग की।
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि कोई भी मिड-डे मील खराब नही बांटेगा। अगर किसी अध्यापक ने खराब मिड-डे मील बांटा है तो प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगर खराब राशन आता है तो उसे बदलने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवनारायण शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें