बरवाला क्षेत्र में अगस्त माह में हथियार के बल पर गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने पेटवाड़ निवासी संदीप उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने लूट मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है।
संदीप ने कहा कि लूट मामले में उनके साथ मिर्चपुर निवासी सुमित भी शामिल था। सुमित पर पहले ही जाट आरक्षण में जज की गाड़ी जलाने का आरोप था।
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि 27 अगस्त को बरवाला निवासी जगदीश की पांच युवकों ने मिलकर बरवाला हांसी रोड पर हथियार के बल पर गाड़ी लूट ली थी।
प्रवक्ता ने बताया है कि बच्ची ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लूट मामले में उसके साथ मिर्चपुर निवासी सुमित, महम का गोगा, जींद के लिजवाना गांव का कुलदीप उर्फ सरपंच और एक अन्य युवक शामिल था। बरवाला पुलिस अभियुक्त बच्ची को जींद पुलिस से प्रोटेक्शन वारंट पर लाई थी।