25जेएनडी49: ग्रामीणों को आयुष विभाग की औषधियां वितरित करते हुए। स्रोत : विभाग
जींद। आयुष ग्राम सुलेहड़ा में डोर-टू-डोर स्वास्थ्य वर्धक औषधि वितरण अभियान चलाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार के नेतृत्व में अभियान में ग्रामीणों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। नेत्र ज्योति वर्धक एवं रक्त अल्पता दूर करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि ‘सप्तामृत लौह’ का वितरण किया गया।
डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि सप्तामृत लौह आंखों की रोशनी बढ़ाने, नेत्रों की कमजोरी दूर करने और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में सहायक है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक आहार शामिल करें। संवाद