05जेएनडी38: जामनी गांव में जागरूकता रैली निकालते हुए। विभाग
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जामनी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ग्रामीण महिलाओं को बेटा-बेटी में फर्क नहीं करने और बेटियों को भी बेटों के समान उनकी इच्छा अनुसार क्षेत्र में बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक समय में लड़कियां भी लड़कों के समान प्रत्येक क्षेत्र में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई तथा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर मीनाक्षी बूरा, सरिता कुंडू, राजेश देवी, पूजा, प्रिंस, प्रदीप और लोकेश भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
05जेएनडी38: जामनी गांव में जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण व विभाग के अधिकारी। विभाग