फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शहरभर में चला जागरूकता अभियान

विज्ञापन
16जेएनडी09: घरों के बाहर रखे हुए ड्रम में पानी की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर की विभिन्न कॉलोनियों और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नुक्कड़ बैठकें आयोजित की गईं और घर-घर जाकर कूलर, हौदी तथा पानी की टंकियों की जांच की गई।
विज्ञापन

अभियान का निरीक्षण करते हुए जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि समय पर जागरूकता और लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण जिले में डेंगू मामलों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में 622, 2022 में 535, 2023 में 340, 2024 में 141 और 2025 में 106 डेंगू के मामले सामने आए थे।
राममेहर वर्मा ने कहा कि थोड़ी सावधानी और साफ-सफाई अपनाकर डेंगू से बचाव संभव है। तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। अभियान में देवेंद्र, गुरनाम, दिनेश, अमरजीत, शीला, मंजू, नीलम सहित स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें