नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव मनेठी, पाडला व कुंड में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। इस दौरान एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। संवाद