जींद। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रैफिक ब्लॉक के चलते इस ट्रेन को रद्द किया गया है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि मुरादाबाद डिविजन के शाहजंहापुर जंक्शन से लखनऊ एवं सीतापुर सिटी डबल लाइन सेंक्शन पर उत्तर रेलवे के आधारभूत संरचना को और बेहतर बनाया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इसके चलते जींद से होकर गुजरने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) नंबर ट्रेन 31 जुलाई से 3 अगस्त तथा वापसी के चक्कर में 15910 नंबर ट्रेन 2 से 5 अगस्त तक अस्थायी रूप से रद्द रहेगी। अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15909 जींद जंक्शन से शाम 6 बजकर 17 मिनट पर लालगढ़ की तरफ जाती है। वहीं जाखल की तरफ से ट्रेन नंबर 15910 सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर जींद पहुंचती है। इसमें काफी संख्या में यात्री दिल्ली की तरफ जाते हैं।