29जेएनडी30: गड्ढों में तबदील हुआ खेड़ी मंसानिया से खरकभूरा मार्ग। संवाद
उचाना। सफाखेड़ी-खरकभूरा सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है कि जल्द ही मार्केटिंग बोर्ड इसका निर्माण करवाएगी। सड़क गड्ढों में तबदील होने के चलते परेशानी का सामना वाहन चालक कर रहे है। सड़क कम गड्ढे अधिक नजर आ रहे हैं। 1810 मीटर की सड़क की चौड़ाई 18 फीट है। 58 लाख रुपये इस पर खर्च किए जाएंगे। खेड़ी मंसानिया के सरपंच प्रतिनिधि अनूप, नरेंद्र नंबरदार, सुनील ने कहा कि काफी समय से सड़क में गड्ढे अधिक होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। काफी समय से नए सिरे से सड़क के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। दो पहिया वाहन चालकों के अलावा खेतों में आने-जाने वाले किसानों को भी परेशानी हो रही है। अब नए सिरे से सड़क निर्माण को लेकर टेंडर हो चुका है।
मार्केटिंग बोर्ड जेई संदीप ने बताया कि सड़क का नए सिरे से निर्माण को लेकर टेंडर हो चुका है। अलाटमेंंट अभी बाकी है। 1810 मीटर की सड़क के निर्माण 58 लाख रुपये से निर्माण होगा।
29जेएनडी30: गड्ढों में तबदील हुआ खेड़ी मंसानिया से खरकभूरा मार्ग। संवाद