फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किस्त बकाया कहकर गाड़ी छीनने का प्रयास, एक आरोपी धरा

Sun, 29 Sep 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। किस्त बकाया कहकर गाड़ी छीनने का प्रयास करने के आरोप में नरवाना की चोपड़ा पत्ती निवासी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना नरवाना पुलिस को भिवानी जिले के गांव कुंडल निवासी जयसिंह ने शिकायत दी थी कि वह डीएलएफ कंपनी सेक्टर 8 चंडीगढ़ में रेवेन्यू का काम करता है। 22 सितंबर को सुबह छह बजे वह चंडीगढ़ से हिसार जा रहा था। जब वह नरवाना फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार आई और ओवरटेक कर उसे रोक लिया। गाड़ी से तीन युवक उतरे और उसे धमकाते हुए कहा कि वह फाइनेंस कंपनी से हैं। इस गाड़ी की किस्त बकाया है। जय सिंह ने कहा कि कार कि कोई किस्त बकाया नहीं है। आप अपनी कंपनी से पता कर लो। इतने में तीनों युवकों ने कहा या तो कार की चाबी दे दो, नहीं तो मारपीट भी हो सकती है। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर दी। जब वह कार में बैठने लगे तो उन्होंने मोबाइल से फोटो खींच लिया। एसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान नरवाना चोपड़ा पत्ती निवासी दीपक का नाम सामने आया था। उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें