फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत के रास्ते को लेकर ईंटों से किया हमला

Thu, 19 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव फुलियां खुर्द में खेत के रास्ते को लेकर विवाद में पिता-पुत्र ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र और अमित के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फुलियां खुर्द निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 16 जून को उसका भाई राजीव उसे घर से बुलाकर ले गया था। सुरेंद्र और उसका लड़का अमित खेत में रास्ते को लेकर झगड़ा कर रहे हैं और खेत के रास्ते पर कब्जा करना चाहते हैं।
इस पर राजेंद्र और उसका लड़का सुनील, राजीव के साथ खेत की ओर जाने लगे। जब वह खेत के पास पहुंचे तो सुरेंद्र और उसका लड़का अमित खेत के रास्ते में खड़े थे। इस समय पूर्व सरपंच मैदाना, कान्हाखेड़ा निवासी बेलीराम, उसके भाई बलिंदर का लड़का राजेश और चार-पांच अन्य व्यक्ति भी आ गए। जब वह सुरेंद्र के नजदीक पहुंचे तो सुरेंद्र और उसके लड़के ने उन्हें गालियां देते हुए उन पर ईंटों से हमला कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें