फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झगड़ा करने से रोकने पर किया हमला

Tue, 03 Sep 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दो पड़ोसियों के बीच हो रहा झगड़ा रोकना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उचाना खुर्द निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जुलाई को दिलवारा अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था। जब उसने दिलवारा को झगड़ा न करने की नसीहत दी तो उसने उन पर हमला कर दिया। उसे काफी चोट आई। उचाना थाना पुलिस ने गुलाब सिंह की शिकायत पर दिलवारा, मडू और विकास के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें