फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर

Tue, 03 Sep 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। करसोला पुल के पास बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रिढाणा निवासी सतपाल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें लेकर गांव भगवतीपुर गया था। जब वह लौट रहा था, तो गांव करसोला पुल के पास ट्रैक्टर को खड़ा कर सड़क पार करने लगा। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें