जींद। लोहचब गांव के मकान में घुसकर मारपीट करने पर सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लोहचब निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर शाम को शराब के नशे में पड़ोसी नसीब और भूपेंद्र उनके मकान में घुस आए। उन्होंने आते ही उनकी मां, बेटे और उन पर हमला कर दिया। इसमें तीनों को गंभीर चोट आई। जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने इस मामले में नसीब और भूपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद