फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गली से गुजर रहे युवक पर हमला

Sat, 28 Sep 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईगराह गांव में टैक्टर-ट्रॉली रास्ते में खड़ी करने का विरोध करने पर सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ईगराह गांव निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के रहने वाले सुखविंद्र ने गली में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की हुई थी। इसकी वजह से रास्ता बाधित हो रहा था। उसने सुखविंद्र के परिजनों को ट्रॉली को हटाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। जब वह 25 सितंबर को अपने प्लॉट पर जा रहा था तो सुखविंद्र समेत उसके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट आई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सचिन की शिकायत पर सुखविंद्र, विजेंद्र, मुकेश, दौली, सावन के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें