अलेवा। गांव थुआ में 14 जुलाई की रात को मकान के बाहर गली में सोए व्यक्ति को दो युवकों ने दबोच लिया और रॉड से हमला कर दिया। एक हमलावर ने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थुआ निवासी रणबीर ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की रात में दो युवकों ने उसे दबोच लिया और रॉड से हमला किया। एक युवक ने फायर करने की कोशिश की, लेकिन मिस हो गया।हमलावर गांव के ही सुखदीप तथा गोलू थे। उनके साथ रंजिश चल रही है और मामला अदालत में है। अलेवा थाना पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर सुखदीप तथा गोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।