सफीदों। मामूली कहासुनी को लेकर खेड़ा खेमावती गांव में एक परिवार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें नौ लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में 24 लोगों को नामजद कर आठ-दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खेड़ा खेमावती निवासी राजेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 सितंबर को रवि के साथ जिम में जियालाल की मामूली कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रवि वहां से घर आ गया था। रवि ने परिजनों को इस बारे बताया तो वे जियालाल को समझाने के लिए उसके घर चल गए। वहां पर बैठे कुछ लोगों ने यह कहकर मामला सुलझा दिया कि हम जियालाल को समझा देंगे। इसके बाद वह अपने घर आ गए। कुछ ही देर में जगदीश, जियालाल, सोहनलाल, मोहनलाल, कश्मीरी, अमित, राजेश, अजय, रामकुमार, सुरेंद्र, सतीश, सुल्तान, सोनी, सूबा, मिलन, जयभगवान, कलीराम, दीपा, विशाल, रवि, कर्ण सिंह, अजय, विजय, हवा सिंह, कर्णा व 10-15 अन्य लोग आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में निर्मला, शिवकुमार, संतलाल, सत्यवान, उषा, चंद्र, अनिता, मेवा, जतिन को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। पुलिस ने 24 लोगों को नामजद कर आठ-दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।