फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भूसे व पानी सप्लाई की फिटिंग जलाने का उलाहना देने पर हमला

Wed, 06 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पशुचारे और बाग में पानी सप्लाई के लिए लगाए गए फिटिंग को जलाने का उलाहना देने गए व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुचराना कलां निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर को उनके गांव के ही रहने वाले जयसिंह ने खेत में रखे गए भूसे को आग लगा दी। उसने खेत में बाग लगाया हुआ है। आग के कारण बाग के पौधे और पानी सप्लाई करने के लिए लगाई गई फिटिंग जल गई। वह इस बात को लेकर जयसिंह के भाई जयबीर को उलाहना देने गया तो उसने आश्वासन दिया कि वह अपने भाई को समझाएगा। 4 नवंबर की सुबह जब वह खेत पर गया तो वहां पहले से मौजूद जय सिंह ने गाली-गलौज की और भाई से उलाहना देने का एतराज जताया। इसके कुछ ही समय बाद जय सिंह उर्फ जस्सी, विक्रम, प्रवीन उर्फ पीना, बाला पत्नी बेदपाल, गुडी पत्नी बलबीर ने उस पर लाठी-डंडे व तेजधार हथियार लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। इस दौरान उसकी सोने की चेन, जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए। अलेवा थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें