26जेएनडी16: दिल्ली कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से वार्तालाप करते हुए विधा
उचाना। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन की ओर से आयोजित विकसित भारत 2047 एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म्स कार्यशाला में विधायक देवेंद्र अत्री शामिल हुए। यह कार्यशाला में 25 मई को आयोजित हुई। विधायक ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का मार्गदर्शन व विचार ग्रहण करने का अवसर मिला। इस सत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एक समान शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के एकीकृत दृष्टिकोण पर गहन मंथन किया गया।