फोटो 02जेएनडी11-राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अपन
सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक नर्सरी, सफीदों में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स मीट में 60, 100 और 200 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद और शॉटपुट की प्रतियोगिताएं कराई गई। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया और जिला संयोजक मेरा योगदान रामफल मोरखी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नमो हरियाणा-नशा मुक्ति हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर भाजपा आईटी सदस्य रवि थनई, कोच दीपिका, कोच प्रमोद, दीपक, बिजेंद्र मोरखी और कोच गुलशन सैनी मौजूद रहे।