फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्वाड व इनलाइन स्पीड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 17 नरवाना। प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
नरवाना। 15वीं जिलास्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने क्वाड व इनलाइन स्पीड स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। जिला सचिव सुनील छाबड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सीटी बजाकर किया गया।
विज्ञापन

इनलाइन स्पीड स्पर्धा में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लड़कियों के वर्ग में वान्या जांगड़ा, सुनंदिनी, नित्या और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी अग्रिमा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजेश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने में कोच अमरजीत, कोच सिमरन और हिसार से आए कोच रोहित का सहयोग रहा। इस दौरान अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन पर जिला सचिव सुनील छाबड़ा ने सभी खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन

क्वाड और इनलाइन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीते पदक
क्वाड स्पर्धा
4 से 6 वर्ष: जश्न प्रथम
6 से 8 वर्ष: अधिराज प्रथम, दैविक द्वितीय, सतेंदर तृतीय
8 से 10 वर्ष: आर्यवीर प्रथम, हृतिक द्वितीय, नवल तृतीय
12 से 15 वर्ष: केशव प्रथम
15 से 18 वर्ष: ध्रुव दत्त प्रथम
इनलाइन स्पर्धा
6 से 8 वर्ष: सादिक जांगड़ा प्रथम, विहान द्वितीय
8 से 10 वर्ष: रेयांश नैन प्रथम, रियांश गोयल द्वितीय, लवीश कुमार तृतीय
10 से 12 वर्ष: दिव्यांश प्रथम, मिहान द्वितीय, विराज तृतीय
12 से 15 वर्ष: प्रतीक प्रथम, युग द्वितीय, विवान तृतीय
15 से 18 वर्ष: मोहित प्रथम
लड़कियों का परिणाम
8 से 10 वर्ष: वान्या जांगड़ा प्रथम
12 से 15 वर्ष: सुनंदिनी प्रथम, नित्या द्वितीय
18 वर्ष वर्ग (इनलाइन): अग्रिमा प्रथम



फोटो 17 नरवाना। प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत आयोजक।
फोटो 18 नरवाना। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत आयोजक

फोटो 17 नरवाना। प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत आयोजक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें