22जेएनडी38: बैठक में मौजूद एसोसिएशन के सदस्य। स्वयं
जींद। द रेवेन्यू पटवार कानूनगो एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान सूबेसिंह पटवारी की अध्यक्षता में पटवार भवन में हुई। इसमें राज्य यूनियन की तरफ से राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी पटवारी ने भी शिरकत की। बैठक में सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए 24 जुलाई को डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी डागर पटवारी ने कहा कि कर्मचारियों की काफी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इस अवसर पर जिला महासचिव अमरदीप पटवारी भी मौजूद रहे।