20जेएनडी14: किसान इंद्र सिंह को सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए कमेटी के चेयरमैन चंद्र सैनी,
जींद। मुआना के एक किसान को पशुओं के लिए चारा काटते समय चारा मशीन में हाथ आने से अंग भंग हो गया था। सरकार की योजना के तहत शहर की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में शुक्रवार को किसान को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। मार्केट कमेटी के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि गांव मुआना निवासी किसान इंद्र सिंह पुत्र ज्ञानी राम पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। चारा काटते समय इंद्र सिंह का हाथ मशीन में आ गया और उनके हाथ की एक उंगली कट गई। योजना के तहत शुक्रवार को कमेटी के चेयरमैन चंद्र सैनी व उप चेयरमैन मदन गोयल ने किसान इंद्र सिंह को 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। संवाद