03जेएनडी29: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत अकादमी
- फोटो : नवाबगंज सीएचसी में हंगामा कर रहे मृतक अशोक के परिजनों को समझाते थानाध्यक्ष अवनीश सिंह।
जींद। लाॅयन टेनिस अकादमी पिंडारा में शुक्रवार को एशियाई टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन डायरेक्टर सुमित शर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया। इस टूर्नामेंट में अंडर 16 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियाें ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख सर्वेंद्र सिंह ने शिरक्त कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
अकादमी के डायरेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि इसमें देशभर के अलावा दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 128 खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्यातिथि सर्वेंद्र ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों में अलग-अलग प्रतिभा होती है। यह खिलाड़ी आगे बढ़कर देश के साथ अपना भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल को हार जीत के लिए नहीं खेलना चाहिए, बल्कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। शुक्रवार को चार मुकाबले हुए। इसमें एकल मुकाबले में रिभव सरोहा प्रथम, दिव्या मलिक द्वितीय, डबल मुकाबले में रिभव सरोहा व नव्या यादव प्रथम, मलय के मिंजरोला व अपूर्व जैन द्वितीय रहे। लड़कियों के एकल मुकाबले में आनंदिता उपाध्याय प्रथम, दीपशिक्षा विनयमूर्ति द्वितीय रही। लड़कियों की डबल प्रतियोगिता में आनंदिता उपाध्याय व रंजना संग्रे प्रथम, संमिता लोकेश हरिणी व दीपशिखा विनयमूर्ति द्वितीय रहे।