09जेएनडी23: अशोक कुमार नायब तहसीलदार।
जींद। उचाना तहसील में पिछले कई महीनों से रिक्त नायब तहसीलदार के पद पर अशोक कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। अशोक कुमार झज्जर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। उचाना के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार का तबादला हांसी होने के बाद से ये पद रिक्त था।
अशोक कुमार ने कहा कि किसी तरह की परेशानी तहसील संबंधित कामों को लेकर नहीं आने दी जाएगी। इंतकाल सहित जो भी तहसील संबंधित काम होंगे उनको प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी कार्य के लिए बार-बार चक्कर न कटवाएं।
किसी भी काम के लिए आने वाले व्यक्ति को अगर किसी तरह की कमी कागजात में है तो साथ में बताए ताकि कागजात पूरे होने के बाद कार्य साथ-साथ में हो सकें। लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो ये ही उनकी सबसे पहले प्राथमिकता रहेगी।