जींद। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय 62वीं वार्षिक एथलेटिक मीट-2026 का मंगलवार को उप प्राचार्य रणधीर सिंह की अध्यक्षता में आगाज हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला उच्च शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य सत्यवान मलिक ने शिरकत कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
आयोजक सचिव डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 व 10000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, तिहरी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक और गोला फेंक की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए 100 मीटर दौड़ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं।
नोडल अधिकारी प्रो. लाभ सिंह ने बताया कि विजेताओं को क्रमश: 500, 300 व 200 रुपये और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 1500 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर हिमानी, मंजू मानव, सेवानिवृत्त जेसी मान और पूर्व डीएसओ धर्मवीर सिंह, कृष्ण श्योकंद, डॉ. शिवकुमार मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
400 मीटर पुरुष वर्ग में आशीष प्रथम, जतिन द्वितीय व यमन तृतीय रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में गरिमा ने पहला, खुशी ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में अमित प्रथम, मोहित द्वितीय व विश्वजीत तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में गरिमा प्रथम, काफी द्वितीय और निकिता तृतीय रहीं। शॉट पुट पुरुष वर्ग में अमित ने प्रथम, मोंटी ने दूसरा और विश्वजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में काफी प्रथम, गरिमा द्वितीय व खुशी तृतीय रहीं। 200 मीटर पुरुष वर्ग में आशीष प्रथम, अमित द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। 800 मीटर महिला वर्ग में गरिमा प्रथम, खुशी द्वितीय और दिव्या रानी तृतीय रहीं। हाई जंप पुरुष वर्ग में साहिल प्रथम, अमित द्वितीय और वंश तृतीय रहे। महिला वर्ग में गरिमा ने पहला, अनु ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में अमित प्रथम, इशू द्वितीय व यमन तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में गरिमा प्रथम, शिवानी द्वितीय और काफी तृतीय रहीं।
24जेएनडी08: हाई जंप में दम दिखाते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज- फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।