फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठ दिसंबर को करनाल महापड़ाव में शामिल होंगी आशा वर्कर्स

विज्ञापन
29जेएनडी09 : अलेवा पीएचसी में बैठक में मौजूद आशा वर्कर्स। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। करनाल में आठ दिसंबर को होने वाले राज्यस्तरीय महापड़ाव को लेकर शनिवार को अलेवा व निडाना पीएचसी में आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की आशा वर्कर्स आठ दिसंबर को करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यालय और आवास के सामने होने वाले महापड़ाव में शामिल होंगी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों, आशा वर्कर्स की लंबित मांगों की अनदेखी और चारों लेबर कोड्स लागू करने का विरोध किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि आशा वर्कर्स को दो वर्षों से सरकारी रजिस्टर नहीं मिल रहे। मजबूरन अपने पैसों से रजिस्टर खरीदकर सरकारी काम करना पड़ रहा है।
मार्च 2025 में घोषित वेतन वृद्धि भी अब तक लागू नहीं की गई है। यूनियन ने बजट कटौती, बकाया मानदेय रोकने, डिजिटल हेल्थ मिशन और लेबर कोड्स को मजदूर विरोधी बताते हुए श्रमिक अधिकारों पर हमला करार दिया। सुमन और मुकेश ने पीएचसी स्तर पर बड़ी बैठकों के माध्यम से आशा वर्कर्स को करनाल पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर को जींद जिले से दर्जनों गाड़ियां महापड़ाव में भाग लेने के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें